परिवर्तन यात्रा: केंद्रीय राज्य मंत्री राय ने कहा- यदि आप अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार बनाइए…@

(बाइक रैली के साथ पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा बरसते पानी के बीच नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर बोला हमला)
(रियाज़ अशरफी): जशपुर से 12 दिन पूर्व निकली भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार की शाम 4 बजे मस्तूरी के रिस्दा पहुंची। परिवर्तन रथ का विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारी और युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इसके बाद परिवर्तन यात्रा बाइक रैली के साथ जयरामनगर के खैरा स्थित माता कर्मा स्टेडियम पहुंची। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, जांजगीर लोकसभा सांसद गुहाराम अजगले, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समेत भाजपा के कई बड़े नेता उपस्थित रहे।

जयराम नगर में कार्यक्रम के पहले एक घंटे तक झमाझम हुई बारिश हुई से स्टेडियम के चारों ओर पानी ही पानी हो गया था, लेकिन फिर भी बरसते पानी में नेताओं को सुनने भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हालांकि समय की कमी के कारण बड़े नेताओं का भाषण नहीं सुन पाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने कहा कि यदि आप अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं, छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान और गौरव को वापस लाना चाहते हैं, पहले जो 15 वर्षों तक भाजपा की सरकार ने काम किया, उस विकास की गति को और गति देना चाहते हैं, आप किसानों का हक़ चाहते हैं, महिलाओं का सम्मान चाहते हैं, मजदूरों का मान चाहते हैं और नौजवानों का रोजगार चाहते हैं तो चलिए सब मिलकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाइये और केंद्र में जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है, उसके हाथ को मजबूत कीजिए केंद्र का हाथ तभी मजबूत होगा, जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।
मस्तूरी कांग्रेस के दिलीप कश्यप ने परिवर्तन यात्रा के सभा मंच में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर भाजपा में विधिवत प्रवेश कराया। कार्यक्रम के दौरान निर्मल सिन्हा, भाजपा जिला प्रभारी और परिवर्तन यात्रा के संयोजक मोतीलाल साह, अनुराग सिंहदेव आदि मौजूद थे।
कांग्रेस के 4 चिन्हारी, चोरी बेइमानी,भ्रष्टाचार और लबारी- डॉ. रमन सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपना उद्बोधन इस स्लोगन के साथ शुरू किया कि “कांग्रेस के चार चिन्हारी, चोरी बेइमानी भ्रष्टाचार और लबारी”। डॉ. रमन ने कहा कि चुनाव के पहले भूपेश बघेल ने झूठा वादा किया था कि सरकार बनते ही प्रदेश में शराबबंदी करेंगे। इन 5 वर्षों में शराब तो बंद नहीं हुई, बल्कि घर-घर शराब पहुंचाने का काम यह सरकार कर रही है। बघेल ने वादा किया था कि 10 लाख नवयुवकों को बेरोजगारी भत्ता दूंगा, जो आज तक नहीं मिल पाया। 2 लाख कर्मियों को स्थाई करने का वादा किया था। वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन को छोड़, 13 सौ करोड़ का गोठान घोटाला, 6 सौ करोड़ का पीडीएस घोटाला, 5 हजार करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन योजना घोटाला सहित हजारों करोड़ का घोटाला इस सरकार में हुआ है।
परिवर्तन यात्रा कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश का संकेत: नेता प्रतिपक्ष
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदल ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को गांव-गांव में स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। जिस तरह से हर जगह स्थानीय लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं, निश्चित है कि वह सरकार को हटाना चाह रहे है। उन्होंने पीएससी घोटाले को लेकर भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय किया है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।
इस सरकार में बिना लेन-देन के काम नहीं होता: डॉ. बांधी
मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा भूपेश सरकार के आने के बाद प्रदेश का विकास पूरी तरह थम गया है। ट्रांसपोर्टिंग का ठेका रेडी टू ईट का ठेका की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी ब्लॉक कुछ भी नहीं दिया, बल्कि 25 हजार करोड़ प्रदेश के बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। भूपेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का संकेत बातचीत व सुबह 8:30 बजे रेस्ट कांग्रेस के दिलीप कश्यप ने अपने समर्थकों सहित का शराब घोटाला, 540 करोड़ का कोयला यहां तक कि राज्यसभा की दो सीट भी है। इससे साफ है कि प्रदेश की जनता इस हाउस मुंगेली में प्रेसवार्ता, सुबह 9:45 बाहरी लोगों को देकर प्रदेश को नेतृत्वहीन किया गया। भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई भी काम बिना रुपए दिए नहीं होते। बिजली हाफ करने के नाम पर पूरी बिजली कटौती की जा रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री राय 57 सेकंड, तो रमन सिंह 5 मिनट बोले
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह परिवर्तन यात्रा रथ आने के पहले ही सभा स्थल पहुंच गए थे। यहां डॉ. बांधी ने उनका स्वागत किया। डॉ. रमन सिंह मंच में आते ही बिना किसी औपचारिकता के उद्बोधन देने लगे। उनका भाषण 5 मिनिट का था वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पहले तो बोलने से इनकार कर दिया, फिर डॉ. रमन के कहने पर सिर्फ 57 सेकेंड ही कार्यक्रम को संबोधित किया। कुल 12 मिनट मंच में बिताकर रायपुर के लिए रवाना हो गए। पहले दोनों ही नेताओं का सीपत में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था। बाद में इसे कैंसिल करना पड़ा।