राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा ने रखी…कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की नींव – जयंत मनहर

सीपत। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बम्पर जीत से मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेसियों में भी खुशी की लहर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयंत मनहर ने कर्नाटक की जीत पर कहा कि कांग्रेस के विजयी रथ का आगाज हो गया है। कर्नाटक का यह चुनाव उसकी एक झलक है। वहां की जनता ने कांग्रेस में विश्वास जताते हुए अपने राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ जनादेश देकर कांग्रेस की सरकार की बनाई है।
उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की कड़ी तपस्या और मेहनत का परिणाम है,जो कर्नाटक से भाजपा सरकार का सुपड़ा साफ हो गया। उनकी भारत जोड़ो यात्रा ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बुनियाद रख दी थी। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का ही होगा।

जयंत मनहर ने बताया कि कर्नाटक में कोई भी मजूबत चेहरा नही था, जो कांग्रेस के प्रत्याशियों का सामना कर पाता। आम जनता की कठिनाईयों को ना समझते हुए भाजपा ने कुछ चुनिंदा लोगों का साथ दिया। भाजपा हर मोर्चे पर नाकाम और विफल रही है, चाहे वह देश की उन्नति का मामला हो या देश की महिलाओं का सम्मान का। भाजपा सरकार ने लोगों की नाराजगी दूर करने के बजाए उन पर अनेकों प्रकार के नियम कानून थोप दिए, जिससे आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया। अब जनता बदलाव चाहती है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ में 6 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों की सीट का आंकड़ा 75 पार होगा।