सीपत क्षेत्र में मनाया गया शौर्य दिवस, विहिप व बजरंग दल ने निकाली विशाल शोभायात्रा, क्षेत्रवासियों ने किया अभिनंदन…

सीपत (देवेश शर्मा) – विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान आकर्षक मनोरम झांकियों के साथ रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा धनियां श्रीराम मंदिर से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर ग्राम लुतरा,खम्हरिया, मड़ई, पिपरानार, सोंठी,जुहली, कारीछापर, कैमाडीह, हिण्डाडीह, गुड़ी, सीपत के बाद नरगोडा होते हुए पोंड़ी में महाआरती के पश्चात समापन हुआ।

शोभायात्रा का जगह जगह पटाखे पुष्पवर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। राम दरबार की झांकियों का श्रद्धालुओं ने नारियल चढ़ाकर तिलक लगाकर आशीर्वाद लिए। शोभायात्रा में बड़ी संख्या मे भगवा पोशाक में ध्वज लिए हुए युवाओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। जय श्रीराम,भारतमाता की जयकारे के साथ क्षेत्र का वातावरण भगवामय रहा व धार्मिक वातावरण बना रहा। विशाल शौर्य यात्रा को सफल आयोजन में विहिप कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।







